फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Moving to Gokshi recovered seven bulls

गोकशी के लिए ले जाए जा रहे सात बैल बरामद

Tue, 21 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Tue, 21 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Moving to Gokshi recovered seven bulls
दोघट थाने में गोवंश की मौत के बाद पुलिस अधिकारियों का घेराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कटान के लिए ले जाए जा रहे सात बैलों को भड़ल चेक पोस्ट पर पुलिस ने छुड़ा लिया। इनमें से पांच की मौत हो चुकी थी। दो का इलाज चल रहा है। इस दौरान दो गोवंश तस्कर गाड़ी से उतरकर फरार हो गए, जबकि एक पकड़ा गया। सूचना पर थाने पहुंचे भाजपा, आरएसएस और व्यापार मंडल के सैकड़ों लोगांें को एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार को हरियाणा से टाटा 407 गाड़ी में छह बैलों को मुजफ्फरनगर जनपद के बझेड़ी गांव कटान के लिए लाया जा रहा था। बड़ौत पहुंचने पर गाड़ी खराब हो गई। तस्कर क्रेन किराए पर लाए और उससे गाड़ी को खिंचवाकर चल दिए।
विज्ञापन


भड़ल चौकी पर पुलिस ने उन्हें रोका तो दो लोग फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया। गाड़ी में पीछे की तरफ भूसा भरा था और आगे सात बैलों को पैर बांधकर डाला गया था। इनमें पांच की मौत हो चुकी थी। एक बैल और एक बछड़े की हालत गंभीर है। इनका डॉ. रोहित की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने बताया पकड़ा गया गौवंश तस्कर वसीम पुत्र शफीक गांव बझेड़ी जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। उसने फरार साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। पूछताछ में वसीम ने बताया कि वे हरियाणा से इन बैलों को लेकर आए थे और बझेड़ी गांव जा रहे थे।


वहां उन्हें काटा जाना था। पता चलते ही भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय खोखर,  आरएसएस के राम भरोसे लाल, दोघट व्यापार संघ के अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में सैकड़ों लोग थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से वार्ता की। सैकड़ों लोगों के थाने पहुंचने की सूचना मिलते ही एसपी पूनम भी थाने में पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed