{"_id":"0bdda427d17be7f4f4079e1a6521892d","slug":"most-wanted-crimnal-aakash-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी आकाश शामली गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी आकाश शामली गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में पुलिस मुठभेड़ में मारे जा रहे कुख्यात राहुल खट्टा के राइटहैंड माने जाने वाले एक लाख और दस हजार के ईनामी आकाश शामली को पुलिस ने रविवार रात रमाला क्षेत्र से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका साथी अमित उर्फ भूरा किरठल भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आकाश के पास से पिस्टल बरामद की है। तीन राज्यों की पुलिस पांच साल से इसके पीछे पड़ी हुई थी।
पुलिस के मुताबिक शामली के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी आकाश, रविवार आधी रात के बाद लगभग दो बजे अपने साथियों के साथ रमाला पुल के पास होने की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आकाश शामली और उसके साथी किरठल निवासी अमित उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी रवि शंकर छवि ने बताया कि आकाश, अमित उर्फ भूरा सरनावली और पूर्व में मारे गए राहुल खट्टा के साथ मिलकर तीन राज्यों में हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी मांगने की घटनाओं को अंजाम देता था। पूछताछ के दौरान आकाश शामली ने दर्जनों घटनाओं का इकबाल किया है। आकाश पर 25 मुकदमे दर्ज हैं। आकाश पिछले पांच साल से वांटेड चल रहा था।
विज्ञापन
कहां से कितना ईनाम
शामली - 50000
दिल्ली- 25000
रामपुर - 15000
बागपत- 5000
हरियाणा- 15000
प्रमुख घटनाएं
28 मार्च 2015 : बागपत शहर के बड़ा बाजार में स्थित ज्वैलर्स शोरूम से सर्राफ प्रदीप वर्मा का अपहरण किया
मार्च 2015 : चरथावल के बिरालसी भट्ठे पर सिपाही लखपत और दिनेश को गोली मारकर एसएलआर लूटी। दोनो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
2 नवंबर 2014 : गाजियाबाद के कविनगर के भट्टा मालिक नवीन कंसल का धौलाना क्षेत्र से अपहरण किया। पुलिस ने सरधना के कालंदी के किसान अशोक की ट्यूबवेल से मुक्त कराया।
8 अगस्त 2014 : दिल्ली के भट्टा व्यापारी प्रवीन मित्तल का खेकड़ा के बड़ागांव भट्टे से लौटते समय अपहरण किया।
वर्ष 2014 : हापुड़ के पिलखुआ में पराग दूध डेरी के जीएम को 60 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर गोली मारी
वर्ष 2014 : खट्टा गांव में पूर्व प्रधान महेंद्र की गोली मारकर हत्या की। इस दौरान सिपाही को भी गोली मारी।
वर्ष 2014 : भट्टे पर फायरिंग और 10 के फटे नोट डालकर रंगदारी मांगी।
वर्ष 2013 में पिलखुआ के व्यापारी ऋषिरमन का फिरौती के लिए अपहरण किया। रमाला क्षेत्र से एसटीएफ ने मुक्त कराया।
वर्ष 2013 : दिल्ली के मोर्य इंक्लेव में हवाला का 83 लाख रुपये कैश लूटा।
वर्ष 2013 : दोघट के निरपुड़ा में मिनी ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या की।
वर्ष 2011 : रामपुर में शुगर मिल का 73 लाख रुपये कैश लूटा।
वर्ष 2010 : राजस्थान से एलसीडी से भरे ट्रक को हरियाणा में लूटा। बाद में सामान मुरादाबाद में बेचा।
वर्ष 2010 : आकाश शामली ने अपने ताऊ देवेंद्र की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या की।
(पुलिस रिकार्ड के मुताबिक)