फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mistri robbed with a pistol in Gittaura

घिटौरा में पिस्टल दिखाकर मिस्त्री से लूट

Tue, 25 Jul 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Tue, 25 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
रटौल-लोनी मार्ग पर घिटौरा मोड़ के पास बाइक सवार मिस्त्री से तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट की। घटना की पुलिस से शिकायत की। आरोप है पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए तहरीर फाड़कर फेंक दी। पुलिस घटना लोनी क्षेत्र की बता रही है। 
विज्ञापन


 रटौल निवासी अकबर सागर पुत्र यासीन सिलाई मशीन की मरम्मत का काम करता है। वह रविवार की रात में बाइक पर सवार होकर राजस्थान के अलवर से अपने घर लौट रहा था। 
विज्ञापन

जैसे ही घिटोरा मोड़ के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उसको रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी।

विरोध करने पर मारपीट कर सात हजार रुपये नगद, मोबाइल, एटीएम कार्ड,  पहचान पत्र समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। इसके बाद धमकी देकर बदमाश भाग गए। पीड़ित किसी तरह घर  पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह उसने पुलिस से शिकायत की। आरोप है पुलिस ने उसकी तहरीर फाड़ दी और सामान गुम होने की तहरीर देने को कहा। इतना ही नहीं उससे सुविधा शुल्क की भी मांग की। बाद में पीड़ित वापस घर लौट आया। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया लूट की घटना लोनी क्षेत्र में हुई है। पुलिस पर लगाए आरोप गलत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed