{"_id":"597643594f1c1b262c8b4706","slug":"mistri-robbed-with-a-pistol-in-gittaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिटौरा में पिस्टल दिखाकर मिस्त्री से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घिटौरा में पिस्टल दिखाकर मिस्त्री से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रटौल-लोनी मार्ग पर घिटौरा मोड़ के पास बाइक सवार मिस्त्री से तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट की। घटना की पुलिस से शिकायत की। आरोप है पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए तहरीर फाड़कर फेंक दी। पुलिस घटना लोनी क्षेत्र की बता रही है।
रटौल निवासी अकबर सागर पुत्र यासीन सिलाई मशीन की मरम्मत का काम करता है। वह रविवार की रात में बाइक पर सवार होकर राजस्थान के अलवर से अपने घर लौट रहा था।
जैसे ही घिटोरा मोड़ के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उसको रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी।
विरोध करने पर मारपीट कर सात हजार रुपये नगद, मोबाइल, एटीएम कार्ड, पहचान पत्र समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। इसके बाद धमकी देकर बदमाश भाग गए। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह उसने पुलिस से शिकायत की। आरोप है पुलिस ने उसकी तहरीर फाड़ दी और सामान गुम होने की तहरीर देने को कहा। इतना ही नहीं उससे सुविधा शुल्क की भी मांग की। बाद में पीड़ित वापस घर लौट आया। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया लूट की घटना लोनी क्षेत्र में हुई है। पुलिस पर लगाए आरोप गलत हैं।