फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mirdhanpur two houses in the village, robbed

मिर्धानपुर गांव में दो मकानों में डाका

Thu, 11 Aug 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 11 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mirdhanpur two houses in the village, robbed
मिर्धानपुरा मोहल्ले में डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। पुराना कस्बा के मिर्धानपुरा मोहल्ला के फूल व्यापारी यूनुस  समेत दो लोगों के मकानों में मंगलवार रात 12-14 बदमाश घुसे। आरोप है बदमाश मकानों से साढ़े 52 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण और अन्य सामान लूटकर ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन


  व्यापारी  यूनुस   का कहना है कि वह मंगलवार को दिल्ली मंडी में गया हुआ था। देर रात जब वहां से लौटा तो मकान में बदमाश घुसे हुए मिले। बदमाशों ने उनके परिवार को कब्जे में ले रखा था। बाद में उसे भी कब्जा में ले लिया। हथियारों के बल पर आतंकित कर बदमाश मकान से साढ़े 49 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान लूटकर ले गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने पड़ोसी यामीन के घर पर भी वारदात को अंजाम दिया। उनके मकान से करीब तीन हजार रुपये नगद समेत अन्य सामान लूटकर ले गए। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने कोतवाली पर पहुंचकर घटना की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस तरह की शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed