फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mini Kameela was going on in Kuritsin

कुरैशियान में चल रहा था मिनी कमेला

Sun, 21 Jan 2018 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 21 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mini Kameela was going on in Kuritsin
पुराना कस्बे में अवैध पशु कटान में हिरासत में लिए गए युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुराना कस्बा के कुरैशियान मोहल्ले में पुलिस की छापामारी में एक मकान में अवैध पशु कटान का खुलासा हुआ। पुलिस ने मकान से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि मुख्य आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मवेशियों का मीट, अवशेष और कटान के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


बागपत के पुराना कस्बा में मकान में अवैध पशु कटान चल रहा है। इसका एक बार फिर शनिवार को खुलासा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुरैशियान मोहल्ले में हाजी यूनुस के मकान में छापामारी की। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


उस समय वहां पर मवेशियों का कटान किया जा रहा था। पुलिस ने आठ युवकों को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि पकड़े गए आरोपी साद पुत्र हाजी यूनुस, नवाब और साद पुत्र जमशेद, आसिफ पुत्र अब्बास, तासीम पुत्र इनाम, आरिफ पुत्र अब्दुल गनी, जुनैद पुत्र जमशेद और शहनवाज पुत्र याकूब निवासी मोहल्ला कुरैशियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मकान से तीन कटे हुए कटरों का मीट, अवशेष के अलावा कटान के उपकरण बरामद हुए हैं। एसओ का कहना है मुख्य आरोपी हाजी यूनुस भागने में कामयाब हो गया। आरोपी कटान करने के बाद मीट को बागपत और दूसरे जनपदों में सप्लाई करते थे।


आरोपी यूनुस की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूर्व में पुलिस की छापे मारी में पुराना कस्बा के अलावा अमीनगर सराय, समेत कई स्थानों पर मकानों में पशु कटान पकड़ा जा चुका है। पुलिस कटान पर अंकुश लगा पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed