फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married to murder by hanging in aminagar saray

विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

Sun, 19 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 19 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Married to murder by hanging in aminagar saray
महिला की गोद में मृतक महिला प्रीति की मासूम बच्ची। - फोटो : amar ujala
बागपत के अमीनगर सराय के चिरचिटा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता प्रीति की फांसी लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस आरोपी ससुरालियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


जिला मेरठ के कैथवाड़ी गांव निवासी प्रीति की शादी 28 नवंबर 2014 को चिरचिटा गांव के युवक गौरव के साथ हुई। शनिवार सुबह उसका शव मकान के कमरे में पंखे पर लटका हुआ था। उसके ससुराल वाले घर से गायब थे। पता चलने पर आस पड़ोस के लोगों ने उसके मायके वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और उसके मायके वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन

 

मृतका के पिता राम अवतार सिंह का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दिए दहेज से खुश नहीं थे। प्रीति से बार-बार दहेज की मांग करते थे। कई बार रुपये दिए। पिछले दिनों नौकरी लगने के नाम पर पांच लाख रुपये दिए थे। अब फिर प्रीति से रुपये की मांग की जा रही थी। उसको भूखा-प्यासा रखा जा रहा था। उसने फोन पर इसकी जानकारी दी थी। आरोप है कि ससुरालियों ने हत्या करने के बाद शव को पंखे से रस्सी पर लटकाया है। प्रीति का शव बेड पर बैठी हुई स्थिति में मिला है। उसके गले में पंखे पर लटकी रस्सी का फंदा था। पीड़ितों ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


घर से भागे ससुराल वाले 
अमीनगर सराय। आरोपी ससुराल वाले अपने घर से भागे हुए है। प्रीति के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

शादी के बाद ही पति ने छोड़ दी थी नौकरी 
अमीनगर सराय। राम अवतार ने कहा प्रीति का पति गौरव शादी से पहले दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। शादी होने के कुछ दिन बाद ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। आरोपी गौरव अपने परिवार के साथ मिलकर प्रीति का उत्पीड़न करता था।

दो दिन पहले ससुरालियों से अलग रहने लगी थी प्रीति 
बागपत। प्रीति के चाचा गंगाप्रसाद ने कहा ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर प्रीति अपने पति के साथ दो दिन पहले अलग रहने लगी थी। घर खर्च के लिए उसने प्रीति को 800 रुपये दिए थे। कई बार विवाद में समझौता भी कराया था।

सूचना देने के बाद भी नहीं आए नायब तहसीलदार 
बागपत। घटना की सूचना देने के बाद भी मौके पर नायब तहसीलदार नहीं पहुंचें। इससे पंचनामा भरने में काफी देरी हुई। फोन पर पुलिस अफसरों से उनकी कहासुनी हुई। बाद में सीओ श्वेताभ पांडेय ने उनकी शिकायत डीएम से की। 

प्रीति के पति समेत छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
बागपत। प्रीति के पिता राम अवतार की तहरीर पर सिंघावली अहीर थाने में प्रीति के पति गौरव, ससुर गंगाशरण, सास भगवती, देवर सचिन, ननद सोनम और कोमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


विवाहिता को मारना चाहते हैं ससुरा वाले 
बागपत। ढिकाना गांव की महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसको जान से मारने चाहते हैं। उसका पति उसका पक्ष लेता है तो आरोपी उनके साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। आरोपी उसको जहर देकर मारने का प्रयास कर चुके हैं। आरोपी कभी भी उसके साथ वारदात कर सकते हैं। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed