फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Marriage is done by hanging

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान 

Wed, 08 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 08 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Marriage is done by hanging
suicide
बागपत के चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

 

गांव में 30 वर्षीय विवाहिता का शव मंगलवार शाम कमरे में साड़ी से लटका मिला। पता चलने पर परिजनों ने आस पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सभी ने मिलकर आनन-फानन में शव का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। बताया गया महिला की दीमागी हालत ठीक नहीं थी। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। परिवार के लोग भी किसी तरह का विवाद होने से इंकार कर रहे हैं। चांदीनगर थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा मामला  संज्ञान में नहीं है। 

 मां - बेटा रहस्यमय ढंग से लापता 
बागपत। संतोषपुर गांव की एक महिला अपने सात वर्षीय बेटे के साथ रविवार की रात से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। तलाश करने के बाद भी परिजनों को उनका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को परिजनों ने पुलिस से मां-बेटे की बरामदगी दर्ज कराने की मांग की है। 

विज्ञापन

 

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी का चालान किया
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर बीडीएस की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र की बीडीएस की छात्रा, एक युवक के साथ सोमवार शाम ट्यूशन के लिए बागपत शहर में आ रही थी। वह जैसे ही शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची, तभी विशेष समुदाय के एक युवक ने उस पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। छात्रा के साथ चल रहे युवक ने विरोध किया तो मनचले ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इससे वहां पर काफी हंगामा हुआ था। लोगों ने मनचले को पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया था। मौके पर हंगामा होता देख पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत किया था। कोतवाली पर पीड़ित छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि पकड़े गए आरोपी गुफरान को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed