फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Looted from the Chinese mill worker near the animal pedestal

पशु पैंठ के पास चीनी मिल कर्मी से लूटपाट 

Thu, 30 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 30 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Looted from the Chinese mill worker near the animal pedestal
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत और बावली के बीच पशु पैंठ के पास बाइक पर सवार तमंचाधारी बदमाशों ने बड़ौत से अपने गांव बावली जा रहे किनौनी चीनी मिल के कर्मचारी की बाइक रुकवाकर नगदी और मोबाइल लूट लिया और बाइक की चाबी निकालकर अपने साथ ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में वारदात के संबंध तहरीर दी। 
विज्ञापन

 

लूट का शिकार हुआ विनोद कुमार पुत्र रणबीर बावली गांव का रहने वाला है। वह किनौनी चीनी मिल में कर्मचारी है। वह बुधवार को अपनी बाइक से बड़ौत किसी काम के लिए आया था। जब वह वापस गांव जा रहा था तो पशु पैंठ के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसे रोका और तमंचों के बटों से हमलाकर  घायल कर दिया। बदमाश उससे 1400 रुपये की नगदी, दो मोबाइल लूटने के बाद उसकी बाइक की चाबी निकाल भाग गए। उसने इसकी सूचना 100 पुलिस की गाड़ी को दी। जब गाड़ी नहीं पहुंची तो वह कोतवाली पहुंचा और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट कर लूटपाट करने की तहरीर दी।

विज्ञापन

 

पुसार में वृद्ध से हजारों की नगदी लूटी 
दोघट। पुसार बस स्टैंड से केले बेचकर अपने घर लौट रहे वृद्ध से बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर हजारों की नगदी लूटी। पुसार निवासी ब्रजपाल बस स्टैंड पर केले की ठेली लगाता है। मंगलवार की शाम वह केले बेचकर अपने घर जा रहा था। जब वह घर के पास पहुंचा तो पीछे से पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने उससे 3500 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। ब्रजपाल ने शोर मचाया तो ग्रामीण उधर दौड़े। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देखकर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में वृद्ध ने थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed