{"_id":"599dd9534f1c1b76568b4982","slug":"lady-killed-throat-slaughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की गला रेतकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
बागपत में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक महिला के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजवाड़ा गांव से सिलाई सीखने के लिए बड़ौत पहुंची महिला की गर्दन रेत कर हत्या कर दी । हत्यारों ने महिला की लाश को ठिकाने लगाने के लिए रजबहे में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अभी तक हत्यारों और वारदात की वजह के विषय में जानकारी नहीं जुटा पाई है।
बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव निवासी जयवीर की पत्नी गुड्डी (40) प्रतिदिन बड़ौत के आजादनगर स्थित सिलाई सेंटर में आती थी। मंगलवार को भी गुड्डी घर से सिलाई सेंटर के लिए निकली, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। बुधवार सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से सटे ट्यौढ़ी गांव में रजबहेे में महिला की लाश पड़ी मिली।
जांच में मृतका की शिनाख्त गुड्डी के रूप में हुई। हत्या गला रेतकर कर दी। कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव ने बताया शव को रजबहेे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां शव मिला, हत्या उससे कुछ ही दूरी पर की।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर यहां सैकड़ों लोग जमा हो गए। पीड़ित परिवार के सदस्य भी पहुंचे। आशंका यह भी जताई जा रही है कि वारदात से पहले महिला के साथ रेप किया । मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव दयालपुर के रहने वाले मृतका के भाई पीतम ने पुलिस से वारदात के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
किसके साथ ट्योढ़ी पहुंची गुड्डी
बागपत। गुड्डी की गला रेतकर हत्या में कई राज छिपे हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि बड़ौत से गुड्डी ट्यौढ़ी के जंगल तक क्यों, किसके साथ और कैसे पहुंची। पुलिस को अंदेशा है वारदात में कोई ऐसा व्यक्ति शामिल रहा है, जिससे गुड्डी परिचित थी और उसके साथ वह बड़ौत से ट्यौढ़ी के जंगल तक आसानी से पहुंच गई।
बिजवाड़ा से गुड्डी रोजमर्रा की तरह मंगलवार दोपहर को भी ऑटो में सवार होकर बड़ौत तक पहुंची, लेकिन इसके बाद उसका सुराग नहीं लगा। महिला न अपने घर पहुंची और न ही सिलाई सेंटर। बुधवार को लाश मिली तो सब सहम गए। पुलिस इस बिंदू की जांच कर रही है आखिर बड़ौत से वह किसके साथ सुनसान जंगल में पहुंची।
बड़ौत थानाध्यक्ष हरेराम यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टता प्रतीत हो रहा है कि गुड्डी को कोई परिचित ट्यौढ़ी लेकर गया। इसीलिए हत्या में किसी नजदीकी का ही हाथ होने का अंदेशा है। प्राथमिक जांच में अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने नहीं आ रहा है। फिर भी हर बिंदू पर जांच चल रही है।
पंचायत कर ससुराल भेजी गुड्डी
बागपत। मृतका के भाई पीतम सिंह ने बताया गुड्डी के साथ ससुराल में कई बार झगड़ा भी हुआ। पांच साल पहले तो उनके गांव दयालपुर में पंचायत हुई थी। पंचों के समझौता कराने के बाद ही गुड्डी को ससुराल में भेजा।
उधर, गुड्डी के पति जयवीर और अन्य लोगों ने किसी तरह के घरेलू विवाद होने से इंकार किया। गुड्डी का पति दिल्ली में भवन सामग्री बेचने का काम करता है। सूचना पर पुलिस घर पहुंची और परिवार के एक सदस्य को लेकर बिनौली थाने तक गई। पुलिस ने पूरा मामला सुना और इसके बाद कहा लापता महिला क्योंकि बड़ौत तक गई है, इसलिए बड़ौत में मामला दर्ज कराएं।