{"_id":"58f27a754f1c1bc342cf91cf","slug":"kidnapped-mother-of-four-children-marriege","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर चार बच्चों की मां से शादी कराई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर चार बच्चों की मां से शादी कराई
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 16 Apr 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
अपहरण कर युवक की चार बच्चों की मां से शादी कराने का मामला सामने आया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बना है। युवक की मां ने शनिवार को एसपी दफ्तर में एएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
बिनौली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी दफ्तर में दिए ज्ञापन में कहा उसका बेटा मध्य प्रदेश में गन्ना क्रैशर पर मजदूरी करता था। तीन माह पहले वहां से घर आया था। एक दिन सामान लेने के लिए बाजार में गया था।
रास्ते में कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला था। बाद में गांव के विशेष समुदाय के व्यक्ति ने बताया उसकी पत्नी के साथ युवक की शादी करा दी है। जो चार बच्चों की मां है। वर्तमान समय में युवक महिला और चारों बच्चों को लेकर हरियाणा के बहालगढ़ में रह रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद गांव के व्यक्ति के बताए गए पता पर परिजनों ने जाकर देखा तो पता चला मेरा बेटा महिला के साथ किराए के मकान में रह रहा है। आरोपी व्यक्ति (महिला का पति) उनकी बेटियों पर गलत नजर रख रहा है।
इससे परिवार भयभीत है। उन्होंने एसपी दफ्तर में एएसपी से शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी ने पीड़ित को निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।