फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ketipura Bawal's 18 accused preparing for surrender

केतीपुरा बवाल के 18 आरोपी सरेंडर की तैयारी में

Sat, 08 Apr 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 08 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ketipura Bawal's 18 accused preparing for surrender
कोर्ट - फोटो : Pintrest
बागपत। पुराने कस्बे के केतीपुरा मोहल्ले में फायरिंग कर बवाल करने के मामले में 18 आरोपी कोर्ट में आत्म समर्पण करने की तैयारी में है। आरोपियों ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे दिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए काफी समय से दबिश दे रही है।
विज्ञापन


केतीपुरा मोहल्ले में शहजाद और हाजी इनाम पक्ष के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बाद उनके बीच कहासुनी हो गई थी। 15 दिसंबर 2016 की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ था। इतना ही नहीं फायरिंग की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद भी वे शांत नहीं हुए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों के 31 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से ही उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन

अब आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश में है। कई आरोपियों ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे दिया है। कोतवाली एसएसआई फिरोज अख्तर का कहना है कि पुलिस दबाव के चलते केस के 18 आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ है मुकदमा दर्ज 
बागपत। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक शहजाद उर्फ झूठा, नौशाद, शहजाद, निसार, इरशाद, कय्यूम, यामीन, बिल्लू, अफजाल, इश्यिाक, शाहिद, हाजी इनाम, जुबैर, आसू, मोहम्मद इरफान, रिजवान, सलमान, हाजी सलीम, इस्लाम, भूरा, इसरार, अब्दुल हमीद, रईस, अनीस, नफीस, आरिफ, इस्लाम, दिलशाद शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed