फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   kasba ameenagar saraay dakaitee ke maamale mein pulis ko aham kloo haath lage

कस्बा अमीनगर सराय डकैती के मामले में पुलिस को अहम क्लू हाथ लगे

Wed, 16 Nov 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 16 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कस्बा अमीनगर सराय के सराफ अंकित वर्मा के मकान में हुई लाखों रुपये की डकैती के मामले में पुलिस को सर्विलांस के आधार पर कुछ अहम क्लू हाथ लगे हैं। इनके सहारे पुलिस लुटेरों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


  सराफ अंकित वर्मा के मकान में सोमवार तड़के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश परिजनों को बंधक बना मकान से 20 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण और लाइसेंसी पिस्टल लूटकर ले गए थे। सिंघावली अहीर थाने में वारदात की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस अफसर केस के खुलासे के प्रयास में लगे हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस को शक है कि घटना को अंजाम देने वाले सराफ अंकित वर्मा से परिचित है।
विज्ञापन


उनको उनके मकान की पूरी जानकारी है। इसी आधार पर वारदात को अंजाम दिया। उन तक पहुंचने के लिए पुलिस ने गोपनीय रूप से अंकित वर्मा के मकान में आने वाले लोगों का एकत्र तैयार करना शुरू किया। कई लोगों के नंबरों को सर्विलांस पर लिया। इससे पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।  एसपी अजय शंकर राय ने कहा केस के संबंध में कई अहम जानकारी मिली है। इसी के आधार पर पुलिस कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल ड्रेस में कस्बे में घूम रही पुलिस 

अमीनगर सराय। लुटेरों तक पहुंचने के लिए पुलिस हर हथकंडे अपना रही है। सिविल ड्रेस में पुलिस वाले कस्बे में घूम रहे हैं और जानकारी जुटा रहे हैं। 

पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की

अमीनगर सराय। पुलिस ने कई संदिग्धों को अलग-अलग थानों पर लाकर पूछताछ की। जेल में बंद और जमानत पर आए अपराधियों से भी जानकारी की। इतना ही नहीं दूसरे जनपद में पकड़े गए अपराधियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।


36 घंटे बाद भी खुलासा न होने पर व्यापारियों में रोष 

अमीनगर सराय। कस्बे के व्यापारियों ने केस का जल्द खुलासा करने की मांग की थी, लेकिन केस का 36 घंटे बाद भी खुलासा न होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त हैं। व्यापारी चाहते हैं लूटपाट का जल्द से जल्द खुलासा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed