{"_id":"5aa2d47f4f1c1bb8758b48c3","slug":"inami-happu-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का इनामी अजीत उर्फ हप्पू गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख का इनामी अजीत उर्फ हप्पू गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार इनामी बदमाश हप्पू से पूछताछ करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई वर्षों से पुलिस के लिए सिरदर्द बने एक लाख रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू को बागपत क्राइम ब्रांच ने राजस्थान में टोंक जिले से धर दबोचा है। वह प्रमोद राठी गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है और उसके खिलाफ बागपत में हत्या, रंगदारी मांगने, गैंगेस्टर एक्ट, बलवा, कातिलाना हमले आदि की धाराओं के करीब 27 मुकदमें दर्ज हैं। बड़ौत थाने पर ही उसके खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें छह हत्या के हैं।
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि हप्पू से पूछताछ की जा रही है। बाद में न्यायालय में पेश कर उसका रिमांड भी लिया जाएगा। हप्पू गांव बावली का रहने वाला है और उसने 18 साल पहले वर्ष 2000 में अपनी चाची सुखीवीरी की हत्या कर जरायम की दुनिया में कदम रखा था।
सुर्खियों में वह साल 2015 में बावली में राजकुमार और उसके भाई जयवीर की हत्या कर आया था। इस घटना में हप्पू सहित नौ लोग नामजद हुए थे और यह तभी से फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच बागपत प्रभारी एएसपी संजीव सुमन को सूचना मिली कि हप्पू राजस्थान में टोंक जिले के देवली में किराए पर मकान लेकर पत्नी के साथ रह रहा है, जहां से शुक्रवार को उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस को उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला है। हप्पू ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसने मुजफ्फरनगर की एक युवती से शादी कर ली थी और उसके साथ देवली में रह रहा था। उसके दो जुड़वा बच्चे हैं।