फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   husband burnt alive

अवैध संबंधों में बाधक पति को जिंदा जलाया

Tue, 27 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 27 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
husband burnt alive
बागपत के दोघट में अवैध संबंधों में बाधक बने पति को महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर जिंदा जला दिया। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद महिला कमरे के बाहर ताला लगाकर फरार हो गई। मृतक के पिता ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दोघट निवासी महावीर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र देशपाल (35) की पत्नी का राखी का गांव के ही युवक सतीश से अवैध संबंध है। इसका देशपाल लगातार विरोध कर रहा था। 15 दिन पूर्व राखी प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। तीन दिन पूर्व वह लौट आई थी।
विज्ञापन


इसको लेकर पति-पत्नी में काफी विवाद हुआ था। आरोप है कि सोमवार को देशपाल ने राखी और उसके प्रेमी सतीश को स्वयं के घर में ही आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस पर खफा राखी ने सतीश के साथ मिलकर देशपाल पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गई। देशपाल की चीख सुनकर पड़ोसियों ने परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और खिड़की तोड़कर देशपाल को गंभीर हालत में कमरे से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस बाबत सीओ सीपी सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मासूम बच्चों का मर्म भी नहीं समझा
अवैध संबंधों के शक ने देशपाल के परिवार में ऐसा जहर घोला कि उसका परिणाम काफी भयावह रूप में सामने आया। जीवनभर का साथ निभाना का वादा पलक झपकते ही टूट गया। महिला ने मासूम बच्चों का मर्म भी नहीं समझकर पति को जिंदा जला डाला।
 
सोमवार को कस्बे में चतुर्दशी का मेला लगा हुआ था। इस मेले में देशपाल ने खेल-खिलौनों की दुकान लगा रखी थी। सुबह से ही देशपाल, उसके पिता महावीर, भाई पुष्पेंद्र, मां मूर्ति, बेटी रविशा, आरती, भारती एवं बेटा तरुण मेले में दुकान पर गए हुए थे।

देशपाल के पिता महावीर ने बताया कि दोपहर बाद राखी ने अपने प्रेमी सतीश को घर बुला लिया था। उसी समय देशपाल घर पर किसी कार्य के लिए आया, तो उसने दोनों को एक साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया और फिर मारपीट होने लगी।

आरोप है कि महिला राखी और उसके प्रेमी ने साथ मिलकर युवक देशपाल की पिटाई की। महिला ने विवाद बढ़ने पर देशपाल पर घर में ही रखा केरोसिन छिड़क दी। देशपाल ने अपने बच्चों की दुहाई भी दी, लेकिन बेरहम पत्नी का दिल नहीं पसीजा।  इस घटना के संबंध में मृतक के पिता महावीर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटे की पत्नी ने ही अपने पति को आग के हवाले कर कमरे का कुंडी लगाकर फरार हो गई।


बच्चों से छिन गया पिता का साया
देशपाल के चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी रविशा (12), आरती (7), भारती (5) व बेटा तरुण ढाई साल का है। इन बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। वारदात के दौरान सभी बच्चे लगे मेले में पिता के साथ दुकान लगाकर खिलौने बेच रहे थे। किसी काम से पिता घर गया, लेकिन लौटा नहीं। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed