{"_id":"591b56954f1c1b8b51f23375","slug":"husband-arrested-try-to-current-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को करंट लगाने की कोशिश, पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को करंट लगाने की कोशिश, पति गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 17 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
मेवला जवाहरपुर गांव में दो बहनों को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और जान से मारने की नियत से बिजली का करंट लगने की कोशिश करने के मामले में आरोपी पतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा।
गाजियाबाद निवासी दो बहन मंजू और संगीता की शादी मेवला जवाहरपुर के दो भाई रणवीर और धर्मवीर के साथ हुई। 12 मई को उनके पति ने उनकी खेत में पिटाई की। वहां से घर पर आने के बाद मारपीट की।
पड़ोस के लोगों ने उनको बचाया था। 13 मई की शाम करीब चार बजे उनके पति और सास ने कमरे में बंद कर मुंह में कपड़ा डालकर डंडे से उनकी पिटाई की और बिजली का तार पकड़ाकर (लगाकर ) जान से मारने की कोशिश की थी। उनके शोर मचाने पर बच्चों ने कमरे की कुंडी खोली, वहां से भागकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
उनकी तहरीर पर आरोपी पति रणवीर, धर्मवीर और सास चंद्रा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी रणवीर और धर्मवीर को पकड़ लिया था।
अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने कहा आरोपी रणवीर और धर्मवीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उनको जेल भेजा। केस की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।