फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Htyaropion putting up notices of attachment on the run homes

फरार हत्यारोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा की  

Thu, 02 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 02 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Htyaropion putting up notices of attachment on the run homes
खेकड़ा में हत्यारोपियो के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : amar ujala
बागपत के खेकड़ा नगर पालिका अध्यक्ष नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा और उसके साथी बाशिद के दोहरे हत्याकांड के नामजद फरार पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय से कुर्की नोटिस जारी कराकर उनके मकानों पर चस्पा कराने के साथ ही मुनादी करा दी।
विज्ञापन


बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने 19 फरवरी की शाम नगर में पांडव चौक के समीप नगर पालिका अध्यक्ष नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा और उसके दोस्त बाशिद की हत्या की। दोहरे हत्याकांड में नामजद सात आरोपियों में से पुलिस दो आरोपी रोहताश और जयबीर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि पांच नामजद आरोपी  राम कुमार, रोहण, प्रषेंद्र, कर्मवीर, सहदेव फरार चल रहे हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया  फरार  नामजद पांचों आरोपियों के कुर्की पूर्व नोटिस न्यायालय से जारी हो गए । इनको आरोपियों के मकानों पर चस्पा कराने के साथ ही मुनादी भी नगर में करा दी। । उन्होंने बताया आरोपियों पर इनाम घोषित कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन



नजम की हत्या का खुलासा, दो को भेजा जेल 
खेकड़ा (बागपत)। थाना पुलिस ने चार माह पहले दिल्ली से अगवा करने के बाद खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम विनयपुर के जंगल में लाकर नजम की हत्या के फरार दिल्ली के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेजा। पुलिस एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छब्बीस अक्तूबर 2016 को थाना क्षेत्र के ग्राम विनयपुर के जंगल में मार्ग किनारे पच्चीस वर्षीय एक युवक का शव मिला था। 27 अक्तूबर को  मृतक की शिनाख्त दिल्ली भजनपुरा निवासी नजम पुत्र बाकर के रूप में हुई। इसमें मृतक के पिता बाकर ने खेकड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । थाना पुलिस ने एक आरोपी अनिल को  तीन माह पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसने पूछताछ में बताया था कि उसने अपने दो अन्य साथियों धर्मेंद्र सिंह चहल उर्फ धन्नू निवासी थाना मंडावली दिल्ली एवं संजय थाना मंडावली दिल्ली के साथ मिलकर नजम को यहां पर लाकर हत्या की थी, क्योंकि नजम के दोस्त प्रदीप और इस्लाम से रुपये न दिलवाने के कारण हत्या की। 


थाना पुलिस ने बुधवार की रात्रि में दोनों आरोपी धर्मेंद्र सिंह और संजय को उनके घर से गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को चालान कर न्यायालय में पेश किया। वहां से न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया  उक्त दोनों ने भी हत्या का कारण रुपये का लेन देन बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed