{"_id":"0596e4f1bf13d905073cf2c3dc8d0459","slug":"home-called-the-killing-of-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बुलाकर छात्र को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर बुलाकर छात्र को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
बूढ़पुर गांव में मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी हत्या से घर में कोहराम मच गया। इस मामले में मृतक की मां ने एक महिला समेत पांच लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों के मुताबिक बूढ़पुर निवासी 25 वर्षीय अंकित उर्फ नीटू पुत्र तेजपाल शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने घर से गांव की आटा चक्की पर जा रहा था। आरोप है कि बीच रास्ते में किसी ने जयवीर के घर में उसे आवाज लगाकर बुलाया, उसके घर की गैलरी में आते ही उसकी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी।
वह खून से लथपथ वहीं तड़पता रहा। गोली मारने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। अंकित के परिजन उसे गंभीर हालत में उठाकर बड़ौत के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर सीओ बड़ौत सीपी सिंह के अलावा रमाला और बड़ौत से पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
इस संबंध में मृतक की मां जगबीरी ने गांव के रक्षित, विक्षित, उदयवीर, जयवीर और महिला विनेश के नाम नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह सभी एक ही परिवार से जुडे़ हैं।
आरोपियों से चार दिन पूर्व हुआ था झगड़ा
बड़ौत। सीओ सीपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों के साथ चार दिन पूर्व अंकित का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी का बदला लेने के लिए यह हत्या की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें है। उन्हें शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
खून का बदला खून से लेंगे
बड़ौत। अंकित की हत्या के बाद जब उसका शव मेरठ के एक अस्पताल में पड़ा था, उसी समय अंकित की मां जगबीरी बदहवास सी हालत में वहां हांफते हुए आई। उसने चीखते हुए बोली, हम नहीं कराएंगे रिपोर्ट। हम तो खून का बदला खून से लेंगे। वह बार बार बेहोशी की हालत में गिर रही थी।
पत्रकार बनने की थी चाहत
बड़ौत। मृतक के दो भाई है, एक भाई अजीत एयर फोर्स में है। अंकित के परिजनों ने बताया कि उसने मेरठ से मास कम्युनिकेशन कोर्स करने के बाद उसने दिल्ली के एक अंग्रेजी समाचार पत्र में अप्लाई किया था, जहां उसकी स्वीकृति भी हो गई थी, लेकिन अभी तक उसने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की थी।