फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   hiding stolen bike in railway stand

रेलवे स्टैंड में छिपाता था चोरी की बाइक

Tue, 07 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 07 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
hiding stolen bike in railway stand
चोरी की बाइकों के साथ आरोपी और पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस ने नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चुराने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई चार बाइकें बरामद की गई हैं। ये बाइकें उसने नगर से मात्र तीन दिन में चोरी की थीं।
विज्ञापन


सीओ सीपी सिंह ने बताया कि नगर में लगातार बाइक चोरी की वारदात बढ़ने के चलते उन्होंने निगरानी में सादे कपड़ों में पुलिसवालों को तैनात किया था। रविवार को तस्लीम उर्फ छोटा पुत्र अनवर उर्फ यामीन इब्राहिमपुर माजरा रेलवे रोड़ से बाइक चोरी कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान सादे कपड़ों में घूम रहे पुलिसवालों ने दबोच लिया। सीओ के मुताबिक,उसने तीन बाइकें रेलवे के साइकिल स्टैंडों से और एक अपने घर से बरामद कराई। उसने बताया कि वह चोरी के बाद बाइक को रेलवे स्टेशनों के स्टैंडों में खड़ी कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसका सौदा करता और ग्राहक मिलने के बाद बाइक वहां से ले जाता। चोरी की गई बाइकों को वह भट्ठों के मजदूरों को बेचता था। उनसे मिलने वाले पैसों से नशे की लत को पूरा करता था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed