फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girlfriend on the highway tampered with

हाईवे पर छात्राओं से छेड़छाड़

Sun, 09 Apr 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Sun, 09 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खेकड़ा।  दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मवी कलां के पास कार सवार चार युवकों ने दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। पीछा करने पर पुलिस और लोगों ने मिल कर एक युवक को पकड़ लिया। उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। थाने में जिम्मेदार लोगों ने पहुंचकर केस में समझौता करा दिया। पुलिस आरोपी युवक का शांतिभंग की धारा में चालान करने की तैयारी में है।

 चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राएं शनिवार को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी। रास्ते में कार सवार चार युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। 
विज्ञापन

विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित छात्राओं ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की। शोर शराबा होने पर लोग वहां पर आने लगे, उनको देखकर आरोपी भागने लगे। पीछा कर लोगों ने एक आरोपी को कार के साथ पकड़ लिया और उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने आरोपी को सौंपा। पुलिस युवक को लेकर खेकड़ा थाने ले आई। जानकारी मिलते ही वहां पर गांव और क्षेत्र के जिम्मेदार लोग पहुंचे, उन लोगों ने केस में समझौता करा दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा इस मामले में लड़कियों ने कार्रवाई कराने से मना कर दिया है। उधर, थाने में मनचले ने छात्राओं के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगी और आगे इस तरह की हरकत न करने की कसम खाई।  उसके बाद छात्राओं ने मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया। इसके चलते पुलिस ने रिपोर्ट  नहीं की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed