फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ghitora mein bhoosa vyaparion ko loota

घिटौरा में भूसा व्यापारियों को लूटा

Mon, 08 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर/खेकड़ा (बागपत)।   शनिवार रात में बदमाशों ने  खेकड़ा क्षेत्र के घिटौरा ईंट भट्ठे के निकट मारपीट कर तमंचे के बल पर तीन भूसा व्यापारियों से साढ़े 25 हजार रुपये नगद, तीन मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। इस मामले की खेकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


बागपत के केतीपुरा मोहल्ला फुरकान, समीर और गफ्फार भूसे का व्यापार करते हैं। शनिवार की रात में करीब नौ बजे बड़ागांव से ट्रैक्टर-ट्राली में भूरा लादकर लोनी बेचने जा रहे थे। जैसे ही घिटौरा गांव के भट्ठे के पास पहुंचे, तभी वहां पर खड़े तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया और तमंचे के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। बाद में उनसे करीब साढ़े 25 हजार रुपये नगद, तीन मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। जाते समय धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों ने उनको काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस  मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपियों ने वारदात के संबंध में काफी जानकारी दी है। हालांकि पुलिस अफसर कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed