फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gangrape with Meerut's woman in Doghat area

दोघट क्षेत्र में मेरठ की महिला के साथ गैंगरेप

Mon, 17 Apr 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Mon, 17 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं पर उत्पीड़न के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेरठ की एक महिला को बहला फुसलाकर तीन युवकों ने क्षेत्र में एक ट्यूबवेल पर ले जाकर गैंगरेप किया। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने छापामार कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने कहा जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मेरठ जिले की रहने वाली एक महिला ने रविवार को देर शाम दोघट थाने पहुंचकर बताया तीन युवक  उसे बहला फुसलाकर अपने साथ एक गांव की ट्यूबवेल पर ले गए। यहां उसके साथ तीनों ने रेप किया। किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि वह किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर थाने तक पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ट्यूबवेल पर छापा मारकर दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ की। युवकों के बताए ठिकाने पर तीसरे आरोपी को भी दबोच लिया। महिला ने तीनों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरोपी युवकों के पक्ष में थाने में लोगों का जमावड़ा लग गया। आरोपी पक्ष का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। दूसरी तरफ एसपी अजय शंकर राय ने कहा महिला ने शिकायत की थी, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed