फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four policemen injured in clashes, four injured

सिपाहियों में लाठी-डंडे चले, चार घायल

Tue, 15 Aug 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 15 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Four policemen injured in clashes, four injured
जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस लाइन में गाली-गलौज करने के विवाद में सिपाही और उनके साथी आपस में भिड़ गए, इस दौरान दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों सिपाही समेत चार लोग घायल  हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंंभीर होने के चलते मेरठ रेफर किया। दोनों ओर से तीन सिपाही समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी दो सिपाही समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।  
विज्ञापन


बुलंदशहर निवासी सिपाही सुभाष चंद और कुवेंद्र सिंह के बीच  गाली-गलौज करने को लेकर रविवार को दोपहर के समय पुलिस लाइन में विवाद हो गया था। तब अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव करा दिया था, लेकिन देर रात दोनों सिपाही और उनके पक्ष में आसपास के गांव के उनके साथी आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। 
विज्ञापन


दोनों सिपाही के अलावा युवक संजय और मुकेश निवासी गौरीपुर जवाहर नगर घायल हो गए। सीओ बागपत दिलीप सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल युवक संजय को मेरठ रेफर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही सुभाष चंद का कहना है कि  वह रात को पुलिस लाइन के हाल में लेटा हुआ था। तभी कांस्टेबल कुवेंद्र सिंह अपने साथी मुकेश, संजय निवासी गौरीपुर और दो अज्ञात के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बैरग में आराम कर रहे कर्मचारी वहां पहुंचे और उसकी जान बचाई। हमलावर भागने लगे, पुलिस वालों ने दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में कामयाब हो गए। उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। 

उधर, सिपाही कुवेंद्र सिंह ने बताया वह पुलिस लाइन में रहता है और यूपी डायल 100 पर तैनात है।  रविवार की रात में उससे मिलने के लिए मुकेश और संजय आए हुए थे। उसी समय कांस्टेबल सुभाष , मनोज और उनके तीन साथियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इससे  गंभीर चोट आईं। उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा दो सिपाही और उनके साथियों के बीच  मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही सुभाष चंद और कुवेंद्र सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों सिपाही बुलंदशहर के हैं।


सीओ लाइन को सौंपी जांच : एएसपी  
एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा इस मामले की जांच सीओ लाइन संजीव सुमन को मामले की जांच  सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed