फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First grade two student clashed case came to the police station

पहली कक्षा के दो छात्र भिड़े, मामला थाने पहुंचा

Wed, 10 Aug 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 10 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मवी कलां गांव के पहली के छात्र कार्तिक पर स्कूल की क्लास में एक छात्र ने हमला कर दिया। इससे उसके दो दांत टूट गए।  शिकायत करने पर टीचर ने परिजनों से बुरा व्यवहार किया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इसके अलावा पाबला बेगमाबाद निवासी छात्र ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस में शिकायत की। 
विज्ञापन


  मवी कलां गांव के विरेंद्र का कहना है कि उनका भतीजा कार्तिक एक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। मंगलवार को उसकी क्लास के एक छात्र से कहासुनी हो गई। इस दौरान कार्तिक की आरोपी छात्र ने पिटाई की। इससे उसके दो दांत टूट गए। पता चलने पर उसकी भाभी सुनीता (कार्तिक की मां) शिकायत करने के लिए स्कूल में गई तो टीचर ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन


  दूसरी तरफ पाबला बेगमाबाद निवासी दिपांशु ने कहा वह क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। आरोप है कि मंगलवार को परेड के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य ने उसकी पिटाई की। इससे कान में चोट लगी। इसके बाद कान से कम सुन रहा है। मै सीएचसी में इलाज कराने गया तो वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। उसने कोतवाली में शिकायत की। कोतवाली के एसएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहामामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed