{"_id":"57aa3fd44f1c1b3a1cee4b94","slug":"first-grade-two-student-clashed-case-came-to-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली कक्षा के दो छात्र भिड़े, मामला थाने पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली कक्षा के दो छात्र भिड़े, मामला थाने पहुंचा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 10 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मवी कलां गांव के पहली के छात्र कार्तिक पर स्कूल की क्लास में एक छात्र ने हमला कर दिया। इससे उसके दो दांत टूट गए। शिकायत करने पर टीचर ने परिजनों से बुरा व्यवहार किया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इसके अलावा पाबला बेगमाबाद निवासी छात्र ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस में शिकायत की।
मवी कलां गांव के विरेंद्र का कहना है कि उनका भतीजा कार्तिक एक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। मंगलवार को उसकी क्लास के एक छात्र से कहासुनी हो गई। इस दौरान कार्तिक की आरोपी छात्र ने पिटाई की। इससे उसके दो दांत टूट गए। पता चलने पर उसकी भाभी सुनीता (कार्तिक की मां) शिकायत करने के लिए स्कूल में गई तो टीचर ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में घटना की शिकायत की है।
दूसरी तरफ पाबला बेगमाबाद निवासी दिपांशु ने कहा वह क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। आरोप है कि मंगलवार को परेड के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य ने उसकी पिटाई की। इससे कान में चोट लगी। इसके बाद कान से कम सुन रहा है। मै सीएचसी में इलाज कराने गया तो वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। उसने कोतवाली में शिकायत की। कोतवाली के एसएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहामामले की जांच कर कार्रवाई होगी।