फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   firing on wife in front of ssp residance

एसएसपी आवास के सामने पत्नी पर फायरिंग

Fri, 31 Mar 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Mar 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
firing on wife in front of ssp residance
पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देती पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। कोर्ट में तारीख पर पहुंची महिला पर पति ने जानलेवा हमला किया। उसको जमीन में गिराकर गोली मारने का प्रयास किया। तमंचे का ट्रिगर भी दबा दिया, लेकिन गोली मिस हो गई। आसपास के लोगों ने वारदात देखी तो भगदड़ मच गई। वकीलों और लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


चांदीनगर क्षेत्र के गांव ढ़िकौली निवासी दीपा की शादी, 17 जुलाई 2013 को कंडेरा निवासी प्रवीण उर्फ बिट्टू के साथ हुई थी। दीपा का ससुरालियों से विवाद चल रहा है। नौ माह से मायके में है। फिलहाल केस कोर्ट में विचाराधीन है। वह बृहस्पतिवार को कोर्ट में तारीख पर आई थी। वहां पर उसका पति भी पहुंच गया। एसपी दफ्तर के निकट अधिवक्ताओं के चैंबरों के सामने दीपा को जमीन में गिराकर उसके पति ने तमंचा तान दिया। पहले उसके सीने पर गोली दागने का प्रयास किया, फिर मुंह में नाल डाल ट्रिगर दबाया, इस तरह तीन बार फायर करने का प्रयास किया, हर बार गोली मिस होने से उसकी जान बची। शोर शराबा होने पर अधिवक्ता और काफी लोग वहां पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और चार कारतूस बरामद किए। कचहरी चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह ने कहा महिला को उसके पति ने मारने का प्रयास किया, उसको तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गिरफ्तार आरोपी प्रवीन ने पुलिस को बताया कि उसने प्रेम प्रसंग के शक में दो दिन पहले बीवी को मारने का प्लान बनाया था। घर से तमंचा लेकर यहां उसे मारने ही आया था। वह अकेला ही वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। जबकि वहां पर मौजूद लोगों ने कहा उसके दो साथी बाइक से फरार हो गए। 
विज्ञापन


चार साल पहले पहलवान से खरीदा था तमंचा 
बागपत। प्रवीन ने कहाउसने चार साल पहले गांव के ही एक पहलवान से चार हजार रुपये में तमंचा खरीदा था। उस पहलवान का मर्डर हो चुका है। 

कचहरी में चेकिंग पर फिर उठे सवाल 
बागपत। अधिवक्ताओं ने कहा कचहरी के पास युवक ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। यह दुस्साहस पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान है। यहां पर कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद्र सिंह पंगवार ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed