फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing on farmers, stirred

किसानों पर फायरिंग, हड़कंप

Sun, 28 May 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपराँली
ब्यूरो/अमर उजाला, छपराँली Updated Sun, 28 May 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Firing on farmers, stirred
बदरखा में फायरिंग के बाद छपरौली थाने जाते लोग, घायल किसान अौर खाली कारतूस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बदरखा के यमुना खादर में हरियाणा के कई गांवों के रेत माफिया ने खेत पर कार्य कर रहे किसानों पर फायरिंग कर दी। इतना ही किसान सुधीर पर तलवार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। आरोपी किसानों के ट्रैक्टर लूटकर ले गए। इस मामले में छपरौली थाने में आठ लोगों को नामजद कर 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हरियाणा में भी पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


 बदरखा गांव के किसान सुधीर और पप्पन शनिवार दोपहर अपने खेत पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा के 23 रेत माफिया असलाह और धारदार हथियार लेकर आए। उन्होंने सुधीर पर फायर झोंक दिया। वह गोली लगने से बाल-बाल बचा।  
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने तलवार से सुधीर हमला कर घायल कर दिया। पप्पन ने भागकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी उनके दोनों ट्रैक्टर लूटकर फायरिंग कर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों ने कहा हमलावर हरियाणा के रेत माफिया हैं। इनके साथ कुछ सफेदपोश भी मिले हैं। वारदात को अंजाम देने का मकसद रेत खनन का दायरा बढ़ाने का है।

ताकि दहशत में आकर किसान खेतों को खाली कर दें और खुलेआम रेत का अवैध खनन करें। किसान घायल सुधीर को लेकर थाने पर आए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया हमला करने वाले हरियाणा के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना समालखा में पुलिस अफसरों को अवगत कराया। 


छपरौली पुलिस पर माफिया से मिलीभगत का आरोप 
बागपत। किसानों ने कहा छपरौली थाना के कई पुलिस वाले रेत माफिया से मिले है। इस कारण माफिया के हौसले बुलंद हैं। यदि पुलिस सख्त हो जाए तो माफिया पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed