फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   firing at the crossroads' Panchi

पांची चौराहे पर फायरिंग

Thu, 18 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Thu, 18 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खट्टा प्रह्लादपुर-पांची मार्ग से होकर गुजर रही स्कार्पियो और अल्टो कार में सवार लोगों को एक दूसरी गाड़ी में बदमाश होने का शक हुआ। स्कार्पियो में सवार लोगों ने पांची चौराहे के पास फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। ऑल्टो में सवार लोगों ने कार को खट्टा प्रह्लादपुर गांव में छोड़ दिया। 
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक भगौट गांव का सुभाष अपने दो बेटों के साथ अल्टो कार में सवार होकर बुधवार को कोर्ट में केस के संबंध में जा रहा था। इसी दौरान बंदपुर गांव की प्रधान के पति प्रवीण चौधरी पुलिस सुरक्षा में स्कार्पियो में सवार होकर वहां से गुजर रहे थे। दोनों गाड़ी आगे पीछे चल रही थी। दोनों ही गाड़ियों में सवार लोगों को संदेह हुआ कि कोई उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पांची चौराहे के पास पहुंचते ही स्कार्पियो में सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। कार में सवार सुभाष ने स्कार्पियो में बदमाश समझाकर गाड़ी को दौड़ दिया। वह गाड़ी को लेकर खट्टा प्रह्लादपुर पहुंचे। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गाड़ियों में सवार लोगों से जानकारी की।   चांदीनगर थाना प्रभारी अमर सिंह पंवार ने कहा इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed