फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fight between operators and passengers

परिचालक व यात्रियों के बीच मारपीट

Sun, 18 Sep 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sun, 18 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
लोनी से बड़ौत आ रही मिनी बस में पैसे लेकर टिकट न देने पर परिचालक और यात्रियों के बीच कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट हो गयी। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। बड़ौली गांव के पास सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


शनिवार को एक मिनी बस लोनी से बड़ौत आ रही थी। बस में सरूरपुर से कुछ युवक बड़ौत के लिए चढे़ और 10-10 रुपये देकर परिचालक राजकुमार से टिकट मांगा। इस पर परिचालक ने युवकों को टिकट नहीं दिया और सभी युवकों से दो-दो रुपये ओर मांगा।
विज्ञापन


इस पर उनके बीच कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गयी। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। बड़ौली गांव के पास चालक ने बस रोक दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बड़ौली निवासी प्रदीप, अमर सिंह, नवीन आदि का कहना था कि सरूरपुर से बड़ौत का टिकट मात्र 10 रुपये हैं, लेकिन परिचालक 12 से 15 रुपये मांगते हैं। जोकि गलत है। उधर, परिचालक राजकुमार ने बताया कि टिकट 12 का ही है, लेकिन अधिकांश युवक 10 रुपये देकर ही टिकट मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed