फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers on 37 acres in the area of reed burning commotion Dogt

दोघट क्षेत्र में 37 बीघा ईख जलने पर किसानों का हंगामा

Fri, 21 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 21 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
दोघट। टीकरी कसबे के जंगल में किसान राजकुमार पुत्र गिरवर के खेत के ऊपर से 11 हजार की विद्युत लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार को विद्युत लाइन का तार टूटकर ईख के खेत में गिर गया। तार से उठी चिंगारी ने आग पकड़ ली। 
विज्ञापन


   सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कई घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पा काबू पाया, लेकिन तब तक किसान इंद्रपाल पुत्र नारायण सिंह की चार बीघा, राजकुमार पुत्र गिरवर की साढ़े तीन बीघा, जितेंद्र पुत्र गिरवर सिंह की साढ़े तीन बीघा, सुभाष पुत्र जगवीरा की तीन बीघा एवं दोघट के किसानों की 12 बीघा ईख  जल गई। 
विज्ञापन


वहीं मुलसम गांव में खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजारी विद्युत लाइन के तार आपस में टकरा गए। तारों से उठी चिंगारी खेत में जा गिरी। जिसने आग पकड़ ली। आग से हरबीर पुत्र फेरू की दो बीघा, वीरेंद्र पुत्र नाहर सिंह की चार बीघा, प्रदीप पुत्र रामफल की पांच बीघा ईख की फसल जल गई। इससे क्षुब्ध होकर किसानों ने ऊर्जा निगम के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed