{"_id":"5984d17b4f1c1bc0328b4796","slug":"extortion-demanded-medical-store-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर संचालक से मांगी रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित मेडिकल स्टोर संचालक कंवर सैन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार कस्बे के एक मेडिकल स्टोर संचालक से 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अजित उर्फ हप्पू के नाम से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। 48 घंटे के अंदर रुपये देने की धमकी दी गई है। खत में चेतावनी दी है कि पुलिस से शिकायत की तो मौत के घाट उतार दिया जाएगा।
इससे पीड़ित दहशत में है। उसने कोतवाली पर शिकायत की है। दो दिन पहले बड़ौत के भाजपा नेता हरेंद्र शर्मा से हिस्ट्रीशीटर अजित उर्फ हप्पू के नाम से ही पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। छपरौली कस्बा की पट्टी भुवाला निवासी कंवरसैन गोस्वामी ने बताया कि उनकी कस्बा में रठौड़ा गांव के मोड़ के सामने गोस्वामी के नाम से मेडिकल स्टोर है।
बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे अपने स्टोर का शटर खोला तो उसमें एक चिट्ठी पड़ी मिली। इसमें अजित उर्फ हप्पू के नाम के नाम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। अवगत कराया कि 48 घंटे के अंदर उनका फोन पहुंचेगा, किस स्थान पर रुपये पहुंचने हैं। इसकी जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस या किसी के सामने इस बारे में बताने की चालबाजी की तो 12 घंटे में मौत मिलेगी। इससे पीड़ित दहशत में आ गया। उसने पूरे दिन पुलिस को शिकायत नहीं की। शुक्रवार सुबह पीड़ित ने थाने पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अंकुर खट्टा का नाम लेकर मांगी थी रंगदारी
छपरौली। छपरौली कस्बा में गुप्ता स्वीट्स संचालक से अंकुर खट्टा के नाम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने छपरौली के ही युवक अंकुर को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया था।