फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   election duty in smugller's car

शराब तस्करी में पकड़ी गई कार से हो रही चुनाव ड्यूटी

Sun, 18 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 18 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
बागपत कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी शराब तस्करी में पकड़ी गई एक कार को चुनाव ड्यूटी में दौड़ा रहे हैं। इस मामले की शिकायत करने पर कार मालिक के साथ पुलिस ने बदसलूकी की। इससे क्षुब्ध पीड़ित न्यायालय की शरण में पहुंच गया।
विज्ञापन

 
मेरठ के माधवपुरम निवासी अनिल ने बताया कि वह 30 सितंबर को घरेलू कार्यक्रम के लिए अपनी कार में शराब लेकर जा रहा था। निवाड़ा चौकी पुलिस ने उसे पकड़ कर कार को जब्त कर लिया था।
विज्ञापन


उसकी जमानत हो चुकी है। शनिवार को वह बागपत कोतवाली पहुंचा तो उसे कार वहां से गायब मिली। किसी परिचित ने उसे बताया कि उसकी कार पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस कर्मी भी कार लेकर आ गए। कार देखी तो उसके सीसे और अन्य सामान टूटा हुआ था और कुछ गायब भी था। आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस कर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी की।


उसने पुलिस वालों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि शराब तस्करी में पकड़े गए किसी भी वाहन को पुलिस कर्मी नहीं चला रहे हैं। पुलिस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed