फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Divorce given when demand for dowry is not met

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तलाक

Thu, 27 Apr 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 27 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Divorce given when demand for dowry is not met
बड़ौत तहसील में तलाक से पीड़ित महिला को लेकर आए परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ईदरीशपुर गांव में एक महिला को एक लाख की दहेज की मांग पूरी न होने पर बंधक बनाकर जान से मारने की कोशिश की। मंगलवार की रात में पति तलाक देकर शबगा गांव के पास छोड़ गए। महिला परिजनों के साथ तहसील पहुंची और एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


आबिदा पुत्र कमालूदीन शबगा गांव की रहने वाली है। उसका निकाह 2005 में ईदरीशपुर गांव के इरफान से हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसको प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले आबिदा के घरवालों ने जमीन बेचकर ढाई लाख रुपये भी उन्हें दिया, लेकिन हाल में वे फिर डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे। मंगलवार की रात में मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने घर में बंद कर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  दो बच्चों (समीर व भूरा) को अपने पास रख लिया और उसे शबगा गांव के पास फेंककर भाग गए। इससे पूर्व उसके पति ने उसे तीन बार तलाक तलाक तलाक भी कह डाला। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और उन्हें  घटनाक्रम की जानकारी दी। 

आबिदा परिजनों के साथ बुधवार को तहसील में पहुंची और एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।। एसडीएम ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को  मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।


बयान दर्ज किए
बड़ौत। औसिक्का गांव में महिला को तलाक देने के मामले में बुधवार को महिला को कोतवाली बुलाकर बयान दर्ज किए और कहा उसके पति को भी पकड़ने के लिए पुलिस को भेजा, लेकिन अभी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया  इस मामले में भी जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed