{"_id":"e90626fecdfadcb583d2b70f82f8e442","slug":"dharmendra-will-in-every-case-with-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर सूरत में दूंगा धर्मेंद्र का साथ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर सूरत में दूंगा धर्मेंद्र का साथ
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला
ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
मऊ जनपद की जेल से पेशी पर आए छपरौली थाना के हिस्ट्रीशीटर जाकिर रठौड़ा ने कहा कि धर्मेंद्र किरठल उसका साथी है। चाहे चुनाव हो या दूसरे काम ,सबमें वह उसका साथ देगा। वह अब कोई खून खराबा नहीं करेगा।
जाकिर रठौड़ा, पंचायत चुनाव के दौरान मुजफ्फरनगर जेल से पूर्वांचल की मऊ की जेल में शिफ्ट हो गया था। शुक्रवार को वहां की पुलिस उसे बागपत कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची। उसकी कड़ी सुरक्षा में पेशी हुई। जेल जाते समय रास्ते में मीडियाकर्मियों को देखकर जाकिर बोलने लगा, उसने कहा कि उनकी गांव के हुसैन के परिवार से 27 साल से रंजिश चल रही थी। उसने इस रंजिश पर विराम लगा दिया है। वह अब कोई खून-खराबा नहीं करना चाहता है। इस दौरान उसने कहा कि धर्मेंद्र किरठल उसका साथी है। वह उसके साथ है। धर्मेंद्र कोई भी चुनाव लड़े, उसका पूरा साथ दिया जाएगा। उसकी जीत हमारी जीत है।