फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   demanded Rs 20 lakh extortion from teacher

शिक्षक से मांगी 20 लाख की रंगदारी

Mon, 16 Oct 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Mon, 16 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कस्बा टीकरी में हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज के शिक्षक से मोबाइल फोन पर  20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है और न देने पर 24 घंटे में पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी । ें शिक्षक ने एक युवक को नामजद और अज्ञात बदमाश के खिलाफ दोघट थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन


 शिक्षक सुशील चंद पुत्र पूरण चंद टीकरी निवासी हैं। वे कस्बे में ही हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया। इसमें उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी ।
विज्ञापन


इसको उन्होंने हल्के में लिया, लेकिन चार दिन पहले रात्रि में 10:55 बजे उनके मोबाइल पर फिर से अज्ञात नंबर से फोन आया और उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बदमाश ने कहा कि मैं दुजाना बदमाश बोल रहा है और 20 लाख रुपये का इंतजाम करके अपने भतीजे कपिल के ससुर अनिल शर्मा पुत्र गोविंद राम शर्मा निवासी गाजियाबाद को दे देना। यदि रुपये नहीं दिए तो 24 घंटे में तुम्हारे पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धमकी से शिक्षक का पूरा परिवार भयभीत है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में प्रथम दृष्टया मामला रिश्तेदारों के विवाद का आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed