{"_id":"6a8b034d2bb6091e75027bc5","slug":"shot-for-asking-for-music-system-back-five-minors-apprehended-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-205-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: म्यूजिक सिस्टम वापस मांगा तो मार दी गोली, पांच नाबालिग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: म्यूजिक सिस्टम वापस मांगा तो मार दी गोली, पांच नाबालिग पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-उत्तर-पूर्वी जिला के जाफराबाद की वारदात, पीड़ित अपने दोस्त की बहन के बर्थडे में शामिल होने आया था गली नंबर-17
-यहां आरोपी 16-17 साल के लड़कों से हुआ विवाद, आरोपियों ने मार दी गोली, एक तमंचा, खोखा और दो चाकू बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शनिवार देर रात दिया गया म्यूजिक सिस्टम वापस मांगने पर एक व्यक्ति को नाबालिगों ने गोली मार दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़ित साजिद उर्फ साबू (45) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है, साजिद की कमर में गोली लगी है। जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर वारदात के कुछ ही घंटों बाद मामले में पांच आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए सभी आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, खोखा, दो चाकू व अन्य सामान बरामद किया है। दरअसल साजिद ने एक नाबालिग को अपना म्यूजिक सिस्टम दिया था। साजिद के बार-बार मांगने पर भी आरोपी उसका म्यूजिक सिस्टम वापस नहीं कर रहा था। इसको लेकर कई बार साजिद की लड़कों से बहस हुई थी। सबक सिखाने की नियत से आरोपियों ने साजिद को गोली मार दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक साजिद परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहता है। इसका ई-रिक्शा चलवाने का काम है। शनिवार को साजिद के दोस्त की बहन का जन्मदिन था। दोस्त के बुलाने पर वह गली नंबर-17 में पहुंचा। इस बीच आरोपी भी वहां आ गए। कहासुनी में एक आरोपी ने तमंचा निकालकर साजिद पर गोली चला दी।