नंगला बड़ी में तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगला बड़ी गांव के तालाब में बृहस्पतिवार को शाम के समय 40 वर्षीय व्यक्ति रहस्यमय ढंग से डूब गया। कुछ लोगों के अनुसार व्यक्ति तालाब के किनारे बैठा था। अचानक तालाब में गिर गया। जबकि कुछ लोग कह रहे है व्यक्ति तालाब में तैरते समय डूबा है। ग्रामीणों ने पहले खुद उसको तालाब में तलाश किया। सफलता न मिलने पर बागपत से गोताखोर बुलाए। रात में करीब सात बजे शव को तालाब से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया। सफलता न मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेकड़ा थानाध्यक्ष देवेंद्र विष्ट ने कहा शव की अभी शनाख्त नहीं हो पाई है।
हादसे में छात्र घायल, लोगों का हंगामा
बागपत। पुराना कस्बा निवासी कक्षा दस का छात्र प्रीत चौहान बृहस्पतिवार को स्कूल में परीक्षा देकर बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही वह बड़ौत रोड पर रविदास मंदिर के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे प्रीत चौहान गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कुछ लोगों ने हंगामा कर कार में तोड़फोड़ का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर लोगों को शांत कराया। राहगीरों ने उसका उपचार कराया। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
चारा मशीन की चपेट में आने से घायल
बागपत। सूजरा गांव निवासी किसान कृष्ण सिंह बृहस्पतिवार दोपहर चारा काट रहे थे। इसी दौरान उसके हाथ मशीन की चपेट में आ गए। परिजनों ने मशीन बंद की और घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया।