फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   deat body of young man found

युवक की लाश मिली

Wed, 09 Sep 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 09 Sep 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
deat body of young man found
पुराना कस्बा के सुभाष गेट के पास युवक शाहनवाज (18) की मंगलवार सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि शाहनवाज की उसके ही दोस्तों ने हत्या की है।
विज्ञापन


जबकि पुलिस का मानना है कि नशा ज्यादा करने के कारण उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं लग सका है।

बागपत की माता कॉलोनी निवासी शाहनवाज उर्फ काला पुत्र गय्यूर, रिक्शा चलाता था। सोमवार दोपहर को वह घर से बाहर गया था। उसके बाद नहीं लौटा था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे शाहनवाज का शव, सुभाष गेट के पास रोड किनारे पड़ा मिला। उसके पास ही उसकी रिक्शा खड़ी हुई थी।
विज्ञापन


इससे वहां पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही परिजन वहां पर पहुंचे। मृतक के मामा नूर मोहम्मद का कहना है कि मंगलवार शाम शाहनवाज अपने दो दोस्तों के साथ देखा गया था। आरोप है कि उन्होंने ही उसकी हत्या की है। उनका कहना है कि मृतक की नाक से खून निकल रहा था और माथे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने शाहनवाज की पीट-पीटकर हत्या की है।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि वह नशा करता था। ज्यादा नशा करने के कारण ही उसकी मौत हुई है। हालांकि उसके पास से नशे की कोई सामग्री बरामद नहीं हुई।

परिजनों का कहना है कि मृतक नशा नहीं करता था। उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शाहनवाज के दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

 घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया नशा ज्यादा करने के कारण युवक की मौत हो हुई है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं पता चला मौत का कारण
बागपत। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक शाहनवाज की मौत का पोस्टमार्टम होने के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सही पता लगाने के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed