फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughter hostage gave grievous torture

शिव विहार में बहू को बंधक बनाकर दीं घोर यातनाएं  

Wed, 15 Feb 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 15 Feb 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Daughter hostage gave grievous torture
woman beaten
बागपत के बड़ौत के शिव विहार कॉलोनी में दहेज की मांग पूरी न होने पर रविवार की रात ससुराल वालों ने अपनी बहू को बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी। उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह वह जान बचाकर भागी और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस से पहले ही आरोपी भाग निकले। 
विज्ञापन


पीड़िता पूजा पत्नी मोनू उर्फ विशाल पुत्र महेंद्र शिव विहार कॉलोनी की रहने वाली है। वह बड़ौत की पट्टी चौधरान निवासी सुरेंद्र की बेटी है। पूजा ने 22 जून 2015 में मोनू से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ समय बाद तक तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन उसके बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज के लिए उसके साथ उसका पति, सास, देवर मारपीट करने लगे। रविवार की रात तो हद ही हो गई। उसे कमरे में बंद कर उन्होंने घोर यातनाएं दी। बाद में उसे तेल छिड़ककर जलाकर मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर जब मोहल्ले के लोग आए, तो वह जान बचाकर वहां से भाग निकली और कोतवाली पहुंचकर इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी भाग गए। इस संबंध में पूजा ने अपने पति, सास व देवर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी।

विज्ञापन

 

घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटा   
बड़ौत। चौबली गांव में मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला समेत दो लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गांव के महावीर पुत्र भरतू की परिवार के ही मंगल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात पर उन्होंने घर में घुसकर महावीर और शीला पत्नी शिवचरण पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने छपरौली थाने पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों घायलों को सीएचसी बड़ौत भर्ती कराया हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed