फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cross case in case of conflict after divorce

तलाक के बाद संघर्ष के मामले में क्रॉस केस दर्ज 

Sun, 19 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 19 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cross case in case of conflict after divorce
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बागपत। महिला थाने में दो बहनों के तलाक के बाद हुए संघर्ष के मामले में क्रॉस केस दर्ज हो गया है। शौहर पक्ष की ओर से आठ सदस्यों को नामजद करते हुए 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन


छपरौली क्षेत्र के गांव नांगल के यासीन की दो बेटी शबनम और शबाना को 16 मार्च को महिला थाने में तलाक दे दिया गया था। उसके बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ था। शबनम की तहरीर पर उसके ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी ससुर महमूद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया था। शनिवार को शबनम की सास ने कोतवाली पर पहुंचकर बताया कि उसकी पुत्रवधू ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर उन पर धारदार हथियार से हमला किया। उसकी तहरीर पर आरोपी शबनम, जहूरहसन, तैय्यब, शबाना, वसीम, इमरान, सर्फराज, इरशाद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


समझौता नहीं हुआ तो ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज  
बागपत। सड़क हादसे में मारे गए चीनी मिल कर्मी मेहरद्दीन के मामले में लोगों ने समझौते का प्रयास किया। मृतक के परिवार को सात लाख रुपये दिलाने की बात कहीं। पूरे दिन हंगामा होता रहा। सहमति न बनने पर शाम को कोतवाली में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। हमीदाबाद उर्फ नया गांव निवासी चीनी मिल कर्मी मेहरद्दीन साइकिल पर सवार होकर शुक्रवार शाम अपने घर जा रहे थे। मेरठ रोड पर बाघू तिराहे के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई थी। ट्राली में भरी लोहे की एंगल के नीचे दबने से मेहरद्दीन की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। आरोपी ट्रैक्टर चालक हमीदाबाद गांव का ही निकला। इसका पता चलने पर कुछ लोग केस में समझौते की तैयारी में लग गए थे। मृतक के परिवार को सात लाख रुपये दिलाने की बात कहीं। इसको लेकर कुछ लोग शनिवार दोपहर कोतवाली के सामने आपस में उलझ भी गए थे। इस मामले में सहमति नहीं मिली। बाद में मृतक के बेटे फत्ते की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक रिहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रीन फार्म हाउस में चोरी 
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली और किशनपुर बराल के बीच ग्रीन फॉर्म हाउस के ताले तोड़कर चोर तीन लाख रुपये का सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में फॉर्म के मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी।    फॉर्म मालिक मनोहर बड़ौत के बिनौली रोड स्थित मोहन नगर में रहते हैं। मनोहर एक स्कूल के प्रबंधक भी है। उनका दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ग्रीन फॉर्म हाउस भी है। शुक्रवार को उनका कर्मचारी संदीप (जो फॉर्म हाउस में रहता है) छुट्टी गया था। चोर शुक्रवार की रात्रि में  ताले तोड़कर फॉर्म हाउस से जनरेटर, स्टार्टर, एसी, स्टेबलाइजर, टीवी, सीडी प्लेयर समेत अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। शनिवार की सुबह जब उन्हें जानकारी मिली तो वे अपने फॉर्म पर गए तो वहां सारा समान गायब था। इस संबंध में मनोहर ने कोतवाली में तहरीर दी। चोरी गए सामान की कीमत तीन लाख रुपये बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed