फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crooks caught after robbing running

लूट कर भाग रहा एक बदमाश पकड़ा

Thu, 21 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत-रमाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत-रमाला Updated Thu, 21 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
crooks caught after robbing running
लूट की जानकारी लेती बड़ौत पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बासौली मार्ग पर दिनदहाड़े चार बदमाशों ने बाइक पर जा रहे दंपति को रोककर हजारों की नगदी, सोने के जेवरात व मोबाइल लूट लिया। बदमाश पूर्वी यमन नहर की पटरी से भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर रमाला व बड़ौत पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की और एक बदमाश को दबोच लिया जबकि तीन बदमाश भाग निकले। पकड़े गये बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।

शिवकुमार पुत्र रामपाल बासौली गांव निवासी है। वह अपनी पत्नी सीमा व दो बच्चों के साथ बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। जब वह बासौली गांव के नजदीक पूर्वी यमन नहर के पास पहुंचा तो चार बदमाश खेत से निकले और उन्होंने बाइक में लाठी मारकर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचों के बल पर शिवकुमार से पांच हजार की नगदी, मोबाइल व उसकी पत्नी सीमा से कानों के कुंडल व अंगूठी लूट ली और पूर्वी यमन नहर की पटरी से भाग निकले। सूचना पर बड़ौत व रमाला पुलिस मौके पर पहुंची और भागते बदमाशों का पीछा किया। पुलिस ने एसईडब्ल्यू निर्माण प्लांट के पास पूर्वी यमन नहर की पटरी पर बदमाशों को घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दो बदमाश भाग निकले। सीओ रमाला राजवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गये बदमाश की पहचान तनवीर पुत्र मीरहसन निवासी किरठल, हाल निवासी गांव खड़खड़ी के के रूप में हुई।


बदमाश ने पूछताछ में अपने साथियों के नाम मोहित, सुमित और जमील निवासी किरठल बताए है। शिवकुमार की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है और भागे बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed