फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crimnal's murdered in baghpat

न गर्दन मिली न हाथ-पैर

Sun, 20 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 20 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
बागपत में नंगला रियावली गांव के मुसाहिद की हत्या को चार दिन व्यतीत हो जाने के बाद भी पुलिस न कटी गर्दन और न हाथ-पैर बरामद कर पाई। अभी तक पुलिस फरार चल रहे आरोपियों को भी नहीं गिरफ्तार कर पाई।
विज्ञापन


मुसाहिद को धोखे से निवाड़ा गांव में लाकर 16 सितंबर की रात खाने में नशीली गोली देकर उसके सात टुकड़े कर दिए गए थे। बाद में उन्हें यमुना में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर यमुना से मुसाहिद का धड़ बरामद किया था। जबकि अन्य कटे अंगों को कहीं पता नहीं चल पाया था।

चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी कटे हुए अन्य अंगों को बरामद नहीं कर पाई है। यमुना में गोताखोर अंगों की तलाश में लगी हुई है। उधर, पुलिस नामजद नौ आरोपियों को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस बारे में कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि मुसाहिद की कटी गर्दन, हाथ और पैरों को बरामद करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed