फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crimnal's murdered in baghpat

दोस्त ही बन गया दुश्मन

Fri, 18 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 18 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
बागपत में पुलिस की नाक में दम कर देने वाले हिस्ट्रीशीटर तैमूर को ठिकाने लगाने वाले मुसाहिद को मारने में उसका ही दोस्त खालिद उर्फ सोनू दुश्मन बना है। सोनू ने ही अपने दोस्त से विश्वासघात कर तैमूर गैंग के साथ मिलकर उसका बेरहमी से कत्ल कर डाला।
विज्ञापन


यह पहली घटना नहीं है जब दोस्त ने ही दगाबाजी की हो। बागपत के ग्राम शेरपुर लुहारा में दो माह पूर्व विकास को उसके ही दोस्त ने डेढ़ लाख रुपये लेकर हिस्ट्रीशीटर अमरपाल को सौंपा था। बाद में अमरपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर विकास और उसके भाई पप्पू की गर्दन काटकर लाश को यमुना में बहा दिया था। उनकी गर्दनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


मुसाहिद के मामले में भी यही हुआ। मुसाहिद ने वर्ष 2011 में जिस समय हिस्ट्रीशीटर तैमूर की हत्या की थी। उस समय तैमूर पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अलग-अलग थानों में उस पर लूट, डकैती, हमले के 46 मुकदमे दर्ज थे। उसने पुलिस की नाक में दम कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही  थी। मुसाहिद ने खेत से ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लाते समय गांव में गोलियों से भूनकर तैमूर की हत्या की थी। तैमूर गैंग के साथी तभी से ही मुसाहिद की हत्या करने की फिराक में थे, लेकिन वे सफल नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने मुसाहिद के ही दोस्त सोनू को पहले अपने पक्ष में किया। उसके माध्यम से ही उन्होंने मुसाहिद की हत्या की।


ऐलान करके की थी तैमूर की हत्या
बागपत। मुसाहिद के परिजनों का कहना है कि तैमूर के आतंक से गांव की महिलाएं और लड़कियां परेशान थीं। वह उनके साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकतें करता था। इसका मुसाहिद ने विरोध किया था। इस बात को लेकर उसके बीच कहासुनी हो गई थी। बाद में तैमूर ने मुसाहिद पक्ष की एक महिला के  साथ छेड़छाड़ कर दी थी। इसी बात पर मुसाहिद ने ऐलान करके तैमूर को मारने की धमकी दे दी थी। उसी के अनुसार उसने घटना को अंजाम दिया था।

ग्रामीणों ने दिया था मुसाहिद को इनाम
बागपत। लोगों का कहना है कि तैमूर की हत्या करने के बाद गांव के लोगों ने लाखों रुपये इकट्ठे कर मुसाहिद को इनाम दिया था।

मौसेरा भाई है ग्राम प्रधान
बागपत। परिजनों ने बताया कि मुसाहिद का मौसेरा भाई सरफराज गांव नंगला का प्रधान है। पुलिस ने नौशाद नाम का जो युवक पकड़ रखा है। वह सरफराज का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed