{"_id":"58ee856c4f1c1b791ecf6439","slug":"conflicts-in-taurhi-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यौढ़ी में संघर्ष, लाठी डंडे चले, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यौढ़ी में संघर्ष, लाठी डंडे चले, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यौढ़ी गांव में सबमर्सिबल से पानी को लेकर दो समुदाय के लोगों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
ट्यौढ़ी गांव में याकूब का आरोप है कि राजपाल पक्ष के सबमर्सिबल का पानी उनके घर में गिरता है। इसको लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौच और फिर पथराव, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़ रहे लोग भाग निकले।
इसमें घायल नगमा पुत्र याकूब, आशु पुत्र याकूब और बिलकिश पत्नी याकूब, दूसरे पक्ष के राजपाल पुत्र महेंद्र घायल हो गए हैं। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
10 के सिक्के देने पर कंडक्टर-युवक में मारपीट
बड़ौत। मोनू कुमार बुढ़ाना का रहने वाला है। बुधवार को वह बड़ौत डिपो की रोडवेज बस में बड़ौत आ रहा था। जब बस के कंडक्टर अरविंद कुमार ने उससे किराया मांगा तो उसने 10 रुपये के सिक्के कंडक्टर को दिए तो कंडक्टर ने उन्हें नकली बताकर लेने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई।
इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक और परिचालक को कोतवाली ले आई। परिचालक ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ। आपस में समझौते की बात चल रही है।