{"_id":"588504a84f1c1b6f35efeff5","slug":"conflict-ing-kalanjri-garhi-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी कलंजरी गांव में संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गढ़ी कलंजरी गांव में संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी कलंजरी गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिससे तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
गढ़ी कलंजरी गांव में होमराम सिंह के मकान के सामने यशपाल सिंह का मकान है। दोनो पक्षों में नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच पहले कहासुनी हुई। बाद में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले।
इसमें होमराम सिंह व उनका बेटा पवन तथा दूसरे पक्ष से यशपाल सिंह घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। लोगों ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। बाद में दोनों पक्षों ने चांदीनगर थाने पर पहुंचकर घटना की शिकायत की। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट का कहना है दो पक्षों में मामूली झगड़ा हुआ है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गोली चलने का मचा शोर, अफरातफरी
बागपत। झगड़े के दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। लेकिन कुछ लोगों ने शोर मचा दिया कि वहां पर फायरिंग हो गई है। इससे गांव में अफरातफरी मच गई थी।