फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CO will investigate the charges of clamping the clothes

सीओ करेंगे कपड़े फाड़ने के आरोपी दरोगा की जांच 

Fri, 17 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 17 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
CO will investigate the charges of clamping the clothes
जांच - फोटो : demopic
बागपत। बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की महिला के कपड़े फाड़ने के मामले में आरोपी दरोगा पर गाज गिर सकती है। एसपी अजय शंकर राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ौत सीओ को केस की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


महिला ने दो दिन पहले एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एसपी को बताया था कि क्षेत्र की पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा ने घर पर आकर उसके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। इसकी शिकायत डीआईजी से कर दी गई थी। इसी कारण 14 मार्च की रात करीब आठ बजे आरोपी दरोगा अपने साथ दो पुलिसवालों को लेकर उनके घर पर पहुंचा। आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए थे। शोर सुनकर उसका पति आया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई की थी। आरोप है कि दरोगा ने यह धमकी दी थी कि पुलिस अफसरों से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। इससे उनका पूरा परिवार काफी भयभीत है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अफसर इसको गंभीरता से ले रहे हैं। दारोगा पर इस केस में कार्रवाई हो सकती है। एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि मामले की जांच बड़ौत सीओ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


थाने से प्रेमी के साथ गई युवती 
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाने पहुंची युवती ने कहा कि उसका किसी ने अपहरण नहीं वह तो अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी। उसके साथ ही रहेगी। उसने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस ने उसको प्रेमी के साथ भेज दिया। कस्बा निवासी व्यक्ति ने एसपी से शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग बेटी को गाजियाबाद के लोग जबरदस्ती घर से ले गए है। चार भाईयों ने उसके साथ शादी कर ली है और यातनाएं दे रहे है। पुलिस तभी से लड़की की बरामदगी के प्रयास में लगी हुई थी। लड़की शुक्रवार को थाने में पहुंची। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया। लड़की ने सभी के सामने कहा कि वह बालिग है, अपनी मर्जी से घर से गई थी और अब भी अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। उन दोनों ने शादी कर ली है। उसने अपने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। यह सुनकर उसके परिजनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते है। बाद में पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती का कहना है कि लड़की अपने पति के साथ चली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed