फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   clashed between Mother and daughter on the highway

प्रेमी को लेकर हाईवे पर भिड़ी मां-बेटी, हंगामा 

Fri, 23 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 23 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
clashed between Mother and daughter on the highway
fight - फोटो : file photo
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कलक्ट्रेट के पास बृहस्पतिवार को बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को लेकर मां-बेटी आपस में भिड़ गई। उस दोनों ने व्यक्ति को अपना-अपना प्रेमी बताया। इससे वहां काफी हंगामा हुआ। पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में महिला प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई।
विज्ञापन


  रमाला क्षेत्र की महिला और उसकी बेटी आपस में झगड़ती हुई कलक्ट्रेट के पास पहुंची। इसी दौरान वहां पर कार में सवार होकर एक व्यक्ति भी पहुंच गया। वे दोनों व्यक्ति को अपना-अपना प्रेमी बताने लगी। उन्होंने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए। व्यक्ति के साथ जाने की उनके बीच होड़ लगी हुई थी। इस दौरान उसमें झगड़ा हो गया। उनके बीच खूब मारपीट हुई।
विज्ञापन


वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में महिला अपने प्रेमी के साथ कार में सवार होकर चली गई। उसकी बेटी वहां पर गाली-गलौज करती रह गई। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर घर भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा इस तरह के मामले की जानकारी मिली है। हालांकि कोतवाली पर किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed