चेकिंग के नाम पर अभद्रता, नकदी छीनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात प्रतीक पुत्र राजपाल निवासी बड़ौत जो राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति का सदस्य है, वह अपने साथी दीपक, राहुल और अंकित के साथ अपनी कार से मेरठ से लौट रहा था। जब वे बड़ौत रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचे तो पुलिस की 100 गाड़ी ने इन्हें रोक लिया और उसमें से एक कांस्टेबल निकला जो शराब पीये था। उसने प्रतीक की तलाशी ली और उससे 6 हजार रुपये छीन लिए। जब इसका विरोध किया तो कांस्टेबल ने उनके साथ हाथापाई और अभद्रता की। इतना ही नहीं प्रतीक का मोबाइल भी छीनकर जमीन में दे मारा, जिससे वह टूट गया। पुलिस की 100 नंबर गाड़ी में सवार अन्य पुलिसकर्मियों ने कांस्टेबल को समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे भी भिड़ गया। काफी समय तक कहासुनी होने के बाद पुलिस की गाड़ी वहां से भाग निकली। शनिवार की सुबह राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष अमित लौहड्डा व राष्ट्रीय महासचिव विनय तोमर अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे और कांस्टेबल के खिलाफ तहरीर दी।
इस पर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने तहरीर लेकर कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जायेगी। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पूर्व ही पुलिस की 100 नंबर गाड़ी जिसे होमगार्ड चला रहा था, ने बड़का रोड पर एक बच्चे को कुचल दिया था।