{"_id":"596fb2c64f1c1bd6258b460b","slug":"chargesheet-filing-against-the-member-of-ilaychipur-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलायचीपुर गैंग के सदस्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलायचीपुर गैंग के सदस्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित इलायचीपुर गैंग के एक सदस्य के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस गैंग ने लोहा व्यापारी विष्णु मित्तल से लूटपाट समेत कई घटनाओं को अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के गांव इलायचीपुर निवासी अमित ने अपने साथी सुनील उर्फ जिराफ निवासी सभापुर (दिल्ली) आरिफ निवासी बदायूं और सूरज निवासी पश्चिमी बंगाल के साथ मिलकर बागपत में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था।
इसमें पेट्रोल पंप के सेल्समैन सचिन को गोली मारकर 5.88 लाख रुपये लूटे गए थे। व्यापारी विष्णु मित्तल पर हमला कर लूटपाट की गई थी। फैजपुर-निनाना के भट्टा व्यापारी मनोज से लूटपाट की गई। इतना ही नहीं शहर के कोर्ट रोड पर रहने वाले बैंक के कैशियर के मकान में डाका डाला था। गैंग का सदस्य सुनील उर्फ जिराफ पिछले दिनों गाजियाबाद जेल में बंद हुआ है।
विज्ञापन
जबकि, उनके साथी पहले ही जेल जा चुके हैं। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू का कहना है कि सुनील उर्फ जिराफ को बी-वारंट पर लिया गया। उससे पूछताछ की गई। उसी के आधार पर उसके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। गैंग के अन्य साथियों के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।