फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CBCID examines Murdered double murder

सीबीसीआईडी से हो खेकड़ा डबल मर्डर की जांच

Thu, 06 Apr 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 06 Apr 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा डबल मर्डर केस में जेल में बंद फूड इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने प्रधानमंत्री को शिकायत पत्र भेजा। आरोपी ने केस की सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की है। उनके भाई कोर्ट में नार्कों टेस्ट कराने के लिए अर्जी लगा चुके हैं। 
विज्ञापन


  खेकड़ा चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर चौधरी पुष्पेंद्र और उनके दोस्त बाशिद की हत्या के मामले में जेल में बंद जयवीर ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग समेत कई अफसरों को भेजे पत्र में बताया कि वे अलीगढ़ नगर निगम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षण के पद पर तैनात हैं। 20 फरवरी को दोपहर एक दिन के अवकाश पर घर पर आया थे। इससे एक दिन पूर्व ही कस्बे के पुष्पेंद्र की हत्या हो गई थी।
विज्ञापन


इस केस में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि उनका इस घटना से कोई लेनादेना नहीं है। उसे और उसके भाइयों को साजिश में केस में फंसाया है। मृतक पुष्पेंद्र उनके पिता रामपाल सिंह और कस्बे के ही भूपेंद्र की हत्या के आरोपी था। केस कोर्ट में विचाराधीन है। इसी कारण उनके खिलाफ ऐसा किया है। उन्होंने केस की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीसीआईडी या अन्य एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। उनके भाई कोर्ट में नार्को टेस्ट कराने की अर्जी लगा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed